अलीगढ़

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने छर्रा स्थित आवासीय बृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण

बृद्धा पेंशन के बारे में जानकारी करने पर अधीक्षिका द्वारा अवगत कराया कि लगभग 85 बृद्धाओं की पेंशन आ रही है

अलीगढ़  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन श्रीवास्तव द्वारा   छर्रा स्थित आवासीय बृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्रीमती गिरजेश यादव, अधीक्षिका, अश्वनी कुमार लेखाकर एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित पाये गयेे। निरीक्षण के समय 113 बृद्धजन आवसित मिले एवं हॉल संख्या-01 में आवसित बृद्धा रामश्री को सफेद दाग की बीमारी से ग्रसित पाया गया। इस पर उन्होंने अधीक्षिका को निर्देशित किया कि वह रामश्री देवी का इलाज कराना सुनिश्चित करें।बृद्धा पेंशन के बारे में जानकारी करने पर अधीक्षिका द्वारा अवगत कराया कि लगभग 85 बृद्धाओं की पेंशन आ रही है और आवासीय बृद्धा आश्रम, छर्रा में कोई चिकित्सक नियुक्त नहीं है। इस प्राधिकरण सचिव ने उन्हें मुख्य चिकित्साधिकारी पत्राचार करने के साथ ही इस भीषण गर्मी में बृद्धजनों के बचाव के लिए कूलर एवं पंखों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रसोईघर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!