अलीगढ़

जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अलीगढ़  :  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के प्रथम दिन रविवार को जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, एचबी इंटर कॉलेज, श्री टीकाराम इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और परीक्षा प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा अन्य अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिले में परीक्षा के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1,14,624 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।परीक्षा 25 एवं 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

—

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!