मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक 7 जुलाई को
अलीगढ़ मण्डल संगीता सिंह की अध्यक्षता में 07 जुलाई को अपराह्न 3ः30 बजे मण्डलायुक्त सभागार में आयोजित की जाएगी।

अलीगढ़ मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयुक्त अलीगढ़ मण्डल संगीता सिंह की अध्यक्षता में 07 जुलाई को अपराह्न 3ः30 बजे मण्डलायुक्त सभागार में आयोजित की जाएगी संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि बैठक में उद्योगों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक के एजेंडे में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ औद्योगिक संगठनों से प्राप्त विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा, निवेश मित्र पोर्टल पर समय-सीमा के बाद लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा और विभागीय ऋण योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन प्रमुख रूप से शामिल है। बैठक के लिए संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से जुड़े बिंदुओं पर अद्यतन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने और निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर स्वयं उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।



