डीएम ने जिला समारोह समिति के साथ बैठक कर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की निर्धारित
नगरीय क्षेत्रों समेत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

-अविनाश कुमार, डीएम
अलीगढ़: जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा का निर्धारण करते हुए निर्देशित किया है कि स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को जन-जन के सहयोग से हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाए।
जिलाधिकारी ने बताया है कि जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक, नगर निकायों में सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर प्रातःकाल में ध्वजारोहण किया जाएगा एवं अन्य पारम्परिक कार्यक्रम पूर्व की भांति ही आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारण के संबंध में जिला समारोह समिति के साथ बैठक कर रहे थे।बैठक का संचालन करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन सौरभ भट्ट ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया कि 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व पर प्रातः 6ः00 बजे से पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम द्वारा रामधुन राष्ट्रीय गीत एवं देशभक्ति गीतों का प्रसारण एवं क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की जाएगी जो जिलाधिकारी आवास से आरम्भ होकर आहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम पर समाप्त होगी। प्रातः 7ः00 बजे माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न महापुरूषों, कारगिल शहीदों की प्रतिमाओं एवं शहीद स्तम्भों पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रातः 7ः00 बजे सद्भावना यात्रा रामलीला मैदान से आरंभ होकर छर्रा अड्डा पुल के नीचे बेला मार्ग, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, रामघाट रोड, गांधी आई हॉस्पिटल, क्वार्सी चुंगी, बेगपुर रोड, दोदपुर चौराहा, मेडिकल रोड, अमीर निशा, अब्दुल्ला कॉलेज, मैरिज रोड, सेंटर प्वाइंट, रेलवे स्टेशन, कठपुला, माल गोदाम, कंपनी बाग, आगरा रोड, आगरा अड्डा, सासनी गेट चौराहा, जयगंज, फूल चौराहा, ऊपरकोट, देहली गेट चौराहा, कनवरीगंज, चौराहा सब्जी मंडी, रेलवे रोड, मीरूमल चौराहा, पत्थर बाजार,बाराद्वारी चौराहा, सराय हकीम, सराय लवरिया, रघुवीरपुरी, मसूदाबाद चौराहा, जीटी रोड, ट्यूूबवेल कॉलोनी, ग्रांड मैलरोज, जवाहर नगर, चूहरपुर होती हुई आईटीआई रोड पर संपन्न होगी।उन्होंने बताया कि प्रातः 08ः30 बजे से नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज स्टेट बैंक चौराहा, समद रोड, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, केला नगर चौराहा, दोदपुर, थाना सिविल लाइन, लाल डिग्गी, जिलाधिकारी आवास के सामने होते हुए वापस नौरंगी लाल इंटर कॉलेज पर पुलिस, पीएसी, एनसीसी, होमगार्ड और स्काउट के जवानों स्कूली छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से जनपद के विभिन्न पार्क, प्रदर्शनी स्थल एवं अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण कार्य किया जाएगा। पूर्वान्ह 11 बजे ये व्यापार मण्डल द्वारा विभिन्न चिकित्सालयों एवं जिला कारागार में फल वितरण किया जाएगा और 12 बजे से सेवा भवन नगर निगम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं सरकारीयोजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। मदर टैरेसा चौरिटेबल ट्रस्ट में बच्चों को भोजन और मलिन बस्तियों की साफ सफाई का कार्य भी किया जाएगा।जिलाधिकारी नगर निगम समेत सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली जाने वाली विभिन्न रैलियों एवं यात्रा मार्गों पर समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही सभी यात्रा मार्गों से पूर्व से ही यात्रायात पुलिस को अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में प्रतिभागिता के संबंध में स्थानीय जनप्रतियों से पूर्व से ही समन्वय कर उन्हें ससम्मान आमंत्रित किया जाए। डीएम ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए डीआईओएस, बीएसए एवं डीपीओ को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के साथ आंगनबाड़ी कंेद्रों, प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों की आयुवर्ग के अनुसार पेंटिंग, पोस्टर, निबंध, भाषण व अन्य प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिये।बैठक सीडीओ योगेन्द्र कुमार, एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, डीआईओएस, बीएसए, डीपीओ, डीएसओ समेत नगर निगम, नगरीय निकाय, स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारी एवं जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।



