अलीगढ़

किसानों के लिए सुनहरा अवसर : खेत तालाब निर्माण पर मिलेगा 52,500 तक अनुदान

किसान बन्धु agridarshan.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

अलीगढ़  : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” योजना के उपघटक “अदर इंटरवेंशन” के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के किसानों को वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब निर्माण का लाभ दिया जाएगा।जनपदीय भूमि संरक्षण अधिकारी दिव्या मौर्या ने बताया कि इच्छुक किसान बन्धु agridarshan.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया “प्रथम आवक, प्रथम पावक” के आधार पर की जाएगी।योजना के तहत किसानों को पंजीकरण के बाद रुपया 1000 टोकन मनी जमा करनी होगी। ऑनलाइन पुष्टि के 10 दिनों के भीतर किसान को खेत की खतौनी, फोटो एवं निर्धारित घोषणा पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में अभिलेख अपलोड न करने पर टोकन राशि जब्त कर प्रतीक्षा सूची के अगले किसान को मौका दिया जाएगा।खेत तालाब के लिए 22×20×3 मीटर एवं 22×20×2 मीटर आकार निर्धारित किया गया है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग रुपया 1.05 लाख है। इस पर किसानों को 50 प्रतिशत यानी अधिकतम रुपया 52,500 अनुदान दो किस्तों में पीएफएमएस के माध्यम से दिया जाएगा।इसके अतिरिक्त किसानों को वाटर लिफ्टिंग डिवाइस पर भी मूल्य का 50 प्रतिशत या अधिकतम रुपया 15,000 तक अनुदान मिलेगा। इसके लिए उद्यान विभाग में पंजीकरण आवश्यक होगा।कुल 10 लक्ष्यों में से 40 प्रतिशत लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने पिछले 7 वर्षों में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित की है, जबकि शेष 60 प्रतिशत लाभ ऐसे किसानों को मिलेगा जो तालाब निर्माण के साथ सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाना चाहते हैं।भूमि संरक्षण अधिकारी ने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी फार्मर आईडी बनी हुई है। अधिक जानकारी के लिए किसान मोबाइल नंबर 9719143491, 6395082483 एवं 7388506114 पर संपर्क कर सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!