रक्त की कमी से जूझ रहे राहुल शर्मा के लिए देवदूत बनी हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था
ठा.मलखान सिंह जिला अस्पताल अलीगढ में भर्ती कर रक्त चढ़ाने की सलाह दी

अलीगढ़। हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था, अलीगढ़ को सूचना प्राप्त हुई कि जयगंज निवासी राहुल शर्मा गंभीर रूप से बीमार हैं तथा उनके शरीर में हीमोग्लोबिन अत्यंत कम होने के कारण उन्हें अत्यधिक कमजोरी हो गई है। आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह अपना समुचित उपचार कराने में असमर्थ थे। चिकित्सकों ने उन्हें ठा.मलखान सिंह जिला अस्पताल अलीगढ में भर्ती कर रक्त चढ़ाने की सलाह दी थी। सूचना मिलते ही संस्था की टीम अस्पताल पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। जानकारी में पता चला कि राहुल शर्मा के परिवार में रक्तदाता उपलब्ध नहीं है। उनके बड़े भाई स्वयं हृदय रोग से पीड़ित हैं, जिसके कारण वे भी रक्तदान करने में असमर्थ थे। मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था ने तत्काल आवश्यक रक्त यूनिट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया और समय रहते रक्त की व्यवस्था कराकर राहुल शर्मा के उपचार में सहयोग किया। समय पर रक्त मिलने से उपचार प्रारंभ हो सका। इस सहायता पर राहुल शर्मा एवं उनके परिजनों ने संस्था के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
संस्था ने बताया कि यह रक्त सहयोग जिला अस्पताल मलखान सिंह के ब्लड बैंक के सहयोग से संभव हो सका। संस्था का सदैव प्रयास रहता है कि जिन जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता, उन्हें रक्त उपलब्ध कराकर उनके जीवन की रक्षा की जा सके। इसी उद्देश्य से संस्था समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर समाज को रक्तदान के प्रति जागरूक कर रही है।संस्था ने विशेष रूप से नियमित रक्तदाता लोकेंद्र पांडे का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया, जिन्होंने समय रहते राहुल शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया तथा संस्था को इसकी सूचना दी। उनके इस मानवीय प्रयास से जरूरतमंद मरीज को समय पर उपचार मिल सका।
इस अवसर पर डॉ.डी.के. वर्मा एवं संस्थाध्यक्ष सुनील कुमार उपस्थित रहे।



