अलीगढ़

हैंड्स फॉर हैल्प सामाजिक संस्था ने तीन बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा

अलीगढ़। कहते हैं कि यदि किसी बच्चे के सिर से पिता का साया उठ जाए तो उसके सपनों की राह और भी कठिन हो जाती है।

पिता के साये के बिना भी नहीं रुकेगा शिक्षा का सफर — हैंड्स फॉर हैल्प सामाजिक संस्था ने तीन बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा
अलीगढ़। कहते हैं कि यदि किसी बच्चे के सिर से पिता का साया उठ जाए तो उसके सपनों की राह और भी कठिन हो जाती है। ऐसे ही संघर्षपूर्ण जीवन से गुजर रहे तीन मासूम बच्चों निशा कुमारी, किशन कुमार एवं जागृति कुमारी के जीवन में आशा की नई किरण बनकर सामने आई हैंड्स फॉर हैल्प सामाजिक संस्था, अलीगढ़।


इन बच्चों के पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। संस्था ने उनके उपचार में यथासंभव सहयोग किया, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनका निधन हो गया। पिता के जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बच्चों के दादा एवं चाचा ने भी परिवार से किनारा कर लिया। ऐसे कठिन समय में बच्चों की माँ ने हार न मानते हुए सिलाई का कार्य शुरू किया, ताकि परिवार का पालन-पोषण कर सकें। सीमित आय से घर का खर्च चलाना ही मुश्किल हो रहा था, ऐसे में बच्चों की शिक्षा के लिए आवश्यक किताबें एवं पाठ्य सामग्री खरीद पाना संभव नहीं हो पा रहा था। इसी बीच बच्चों ने संस्था से संपर्क कर अपनी पढ़ाई जारी रखने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वे पढ़-लिखकर जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक अभाव उनके सपनों के सामने सबसे बड़ी बाधा बन गया है। बच्चों की लगन, प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए हैंड्स फॉर हैल्प सामाजिक संस्था ने तत्काल पहल करते हुए उनके लिए आवश्यक किताबें, कॉपियाँ एवं अन्य पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई, जिससे वे बिना किसी रुकावट के पुनः विद्यालय जा सकें। शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ने यह संदेश दिया कि समाज का थोड़ा-सा सहयोग किसी के भविष्य को नई दिशा दे सकता है। बच्चों ने संस्था एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और भविष्य में अपने माता-पिता, समाज तथा भारत का नाम रोशन करेंगे। संस्था ने कहा कि शिक्षा केवल एक बच्चे का अधिकार ही नहीं, बल्कि समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी है। कोई भी बच्चा केवल आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे, यही संस्था का सतत प्रयास रहेगा। संस्था ने सभी सामाजिक एवं संवेदनशील नागरिकों से अपील की कि ऐसे जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए आगे आएं और अपने सामर्थ्य अनुसार सहयोग करें। इस मानवीय सेवा कार्य में आप सभी का सहयोग, विश्वास एवं आशीर्वाद संस्था की सबसे बड़ी शक्ति रहा। इस अवसर पर संस्था की ओर से संस्थाध्यक्ष सुनील कुमार, रामू रावत एवं शिवम् माहेश्वरी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!