हाथरस पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष मे रिक्रूट महिला आरक्षियों के एक माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश
रिक्रूट महिला आरक्षियों के एक माह के व्यवाहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया गया

जनपद- हाथरस पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष मे रिक्रूट महिला आरक्षियों के एक माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में रिक्रूट महिला आरक्षियों के एक माह के व्यवाहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री हिमांशु माथुर,क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री योगेंद्र कृष्ण नारायन,महिला थाना प्रभारी आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।इसके साथ ही उनके द्वारा प्रशिक्षण अवधि के दौरान रिक्रूट महिला आरक्षियों को महिला बीट भ्रमण, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करने, महिला हेल्प डेस्क के प्रभावी संचालन, एंटी रोमियो टीम के कार्यों तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला आरक्षियों को शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक रूप से दक्ष बनाना है, जिससे वे भविष्य में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।



