मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिये गए दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने में जुटा
नगर निगम-नगर आयुक्त के निर्देश पर फील्ड में निकलने अधिकारी

मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिये गए दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने में जुटा नगर निगम-नगर आयुक्त के निर्देश पर फील्ड में निकलने अधिकारीसफ़ाई, सुरक्षा व आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए नगर आयुक्त ने उठाया बड़ा कदम-सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में होगी ईद-उल-जुहा की व्यवस्थाचप्पे चप्पे पर होगी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की पैनी नज़र- ईदगाह और जामा मस्जिद के इर्द-गिर्द पुख़्ता सफाई, सुरक्षा के होंगे इन्तिज़ामईद-उल-जुहा की व्यवस्थाओं का अपर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण-ईदगाह व जामा मस्जिद को आने जाने वाले मार्ग से हटेगा अतिक्रमणपहली दफ़ा ईदगाह व जामा मस्जिद के आस पास आवारा पशुओं की होगी स्मार्ट निगरानी-ईदगाह व जामा मस्जिद के इर्दगिर्द नगर निगम ने लगवाए हाई रेजोल्यूशन सीसी कैमराअपशिष्ठों को खुले में फेंकना व आवारा पशुओं का विचरण रहेगा प्रतिबंधित-कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण व आवारा-ईद-उल-जुहा पर्व को सकुशल, स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा इस बार स्मार्ट व व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर इस बार पहली बार ईदगाह शाहजमल एवं ऊपरकोट जामा मस्जिद के आसपास हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उन्हें कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संचालित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है जिससे नमाज़ के दौरान व्यवस्थाओं की सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा सके।बीती रात्रि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कानून व्यवस्था एवं पर्व व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने देर रात्रि नगर निगम अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को स्प्ष्ट कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में ईद-उल-जुहा के दौरान सफाई, सुरक्षा, ट्रैफिक सुगमता, अपशिष्ट निस्तारण तथा आवारा पशुओं की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए।नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने सोमवार सुबह सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा, मीडिया सहायक अहसान रब के साथ ईदगाह शाहजमल एवं ऊपरकोट जामा मस्जिद क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय पार्षदों, ईदगाह कमेटी एवं क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। मौके पर नगर निगम द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने ईदगाह एवं जामा मस्जिद आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों से तत्काल अतिक्रमण हटाकर आवागमन को सुगम बनाने साथ ही नमाज के समय किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए समुचित बैरिकेडिंग सफाई, पेयजलापूर्ति,गलियों में कनात लगाने, आवारा पशुओं का विचारण रोका जाए एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम द्वारा परंपरागत लगभग 100 स्थानों पर कुर्बानी अवशेष संग्रहण हेतु विशेष पॉइंट बनाए गए हैं जहां राउंड द क्लॉक शिफ्टवार टेम्पो, ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर वाहन एवं सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। कुर्बानी के अवशेषों का निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त ईदगाह एवं जामा मस्जिद क्षेत्र में आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है नगर निगम की टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी आवारा पशुओं की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। ईदगाह व जामा मस्जिद के संपर्क मार्गों, नालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में नगर निगम अलीगढ़ ईद-उल-जुहा पर्व को पूर्णतः स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रयासरत है। इस बार पहली बार इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से ईदगाह एवं जामा मस्जिद क्षेत्र की लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। सफाई, सुरक्षा, अतिक्रमण नियंत्रण, कुर्बानी अवशेष निस्तारण एवं आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से 24 घंटे व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी।



