अलीगढ़
मा0 डिप्टी सीएम श्री ब्रजेश पाठक 17 अक्टूबर को अलीगढ़ में
जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने के उपरांत शिक्षक सम्मेलन को करेंगे संबोधित

अलीगढ़ : प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी वायुमार्ग से 17 अक्टूबर को अपरान्ह 03ः35 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पर आएंगे। मा0 डिप्टी सीएम द्वारा 03ः55 बजे से मलखान सिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर एवं प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल संगीता देवी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा अपरान्ह 04ः20 बजे से डी0एस0 डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में प्रतिभाग किया जाएगा।



