अलीगढ़

करणी सेना 2027 का चुनाव पूरी दम दरी से लड़ेगी

अलीगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

रविन्द्र वर्मा की रिपोर्ट
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरज पाल अम्मू जी के निर्देशन में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री( युवा शक्ति) कु गौरव राज सिंह चौहान व जिला अध्यक्ष सुमित तोमर द्वारा करणी सेना, अलीगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ दिनकर सिंह परिहार,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, जगमोहन मालवीय , उमेश सिंह एवं प्रांतीय अध्यक्ष आशीष चौहान, वीरू भदौरिया, प्रांतीय संगठन महामंत्री युवा शक्ति गौरव दुवे, युवा शक्ति जिला अध्यक्ष अंकित सैनी, आलेख सैनी, शशांक सैनी, महानगर अध्यक्ष सुंदर सिंह, अभिषेक तोमर, कृष्ण अग्रवाल, व जिले के प्रमुख पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इसके साथ साथ हाथरस से प्रदेश उपाध्यक्ष युवा शक्ति अभिषेक सिसोदिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष जुगेंद्र शिसोदिया, राज सिसोदिया व हाथरस के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की और अपने विचार रखेबैठक में आगामी चुनाव के मद्देनज़र सितंबर माह में प्रदेशभर में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनकी रूपरेखा निर्धारित की गई। साथ ही, अलीगढ़ की सातों विधानसभा सीटों एवं हाथरस की तीनों विधानसभा सीटों में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने तथा आगामी चुनाव में करणी सेना के पक्ष में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रणनीति एवं कार्ययोजना पर चर्चा की गई।पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को आगामी चुनाव की सफलता का आधार बताते हुए पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ एवं विधानसभा स्तर तक सुदृढ़ करना तथा आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से करणी सेना की सक्रिय भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना रहा

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!