अलीगढ़
विधान परिषद चुनाव: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल मतदान
सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0571-2420141 पर करें संपर्क

अलीगढ़ : आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से निर्धारित वाहनों द्वारा मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुईं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन सौरभ भट्ट ने बताया कि निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 0571-2420141 है, प्रभारी अधिकारी एडीएम न्यायिक अनिल कुमार हैं।



