अलीगढ़

माटीकला जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, युवाओं को स्वरोजगार अपनाने का आह्वान

लाभार्थियों ने अपने अनुभव किए साझा

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की विपणन विकास सहायता एवं प्रचार-प्रसार योजना के अंतर्गत ग्राम सचिवालय पनैठी, विकासखंड धनीपुर में गुरुवार को जिला स्तरीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 राजस्व मंत्री जी की माता जी श्रीमती रजनी दिलेर एवं ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर ने फीता काटकर किया।मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी दिलेर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों में स्वरोजगार स्थापना के लिए अनेक लाभार्थीपरक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है इन योजनाआंें से जुड़कर आज के युवा गॉव में ही स्वरोजगार स्थापित पर न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं बल्कि दूसरे बेरोजगारों को भी आजीविका उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित युवाओं एवं महिलाओं से आव्हान किया कि वह अन्य लाभार्थियों से अनुभव लेकर शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। मुख्य अतिथि पूजा दिवाकर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारंपरिक माटीकला को आधुनिक बाजार से जोड़कर कारीगरों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया।

          जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम ने कहा कि माटीकला बोर्ड की योजनाओं के माध्यम से कारीगरों एवं नवयुवक-युवतियों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। क्षेत्रीय निदेशक इग्नू डा0 अजय वर्धन आचार्य ने शासकीय योजनाओं के साथ ही इग्नू द्वारा स्वरोजगार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न शॉर्ट टर्म एवं लांग टर्म कोर्स के बारे में जानकारी दी गई। खादी ग्रामोद्योग विभाग के लाभार्थी शहरी मदनगढ़ी निवासी राहुल प्रजापति ने बताया कि उसने माटीकला को बढ़ावा देने के लिए 05 लाख रूपये का ऋण लेकर अपना स्वरोजगार स्थापित किया और आज वह 10-15 अन्य युवाओं को भी रोजगार दे रहे हैं।कार्यक्रम में माटीकला उत्पादों के नवाचार, गुणवत्ता संवर्धन, आधुनिक तकनीक एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल ग्लास एण्ड सिरेमिक रिसर्च इंस्टीट्यूट खुर्जा के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक ने भी माटीकला उद्योग में अपार संभावनाएं बताते हुए युवाओं से इस क्षेत्र में आगे आने का आव्हान किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!