अलीगढ़

डीईओ की अध्यक्षता में मीडिया प्रमाणन व मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन व मॉनिटरिंग समिति (एमसीएमसी) के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई

अलीगढ़ 22 मार्च 2024 (सू0वि0): जिलाधिकारी विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन व मॉनिटरिंग समिति (एमसीएमसी) के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।डीएम ने कहा कि आप सभी अवगत हैं कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में पंजीकृत राजनीतिक दल, संगठन, प्रत्याशी या व्यक्ति द्वारा सभी राजनीतिक विज्ञापनों को मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति द्वारा पूर्व प्रमाणित कर प्रकाशित व प्रसारित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके दायरे में निजी एफएम चैनल, ऑडियो विजुअल डिस्प्ले एवं अन्य प्रकार के राजनैतिक विज्ञापन भी सम्मिलित होंगे। ई-समाचार पत्रों में विज्ञापन बल्क एसएमएस, वॉयस संदेश, सोशल मीडिया, इंटरनेट वेबसाइट पर राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन प्रिंट मीडिया पर भी मतदान दिवस पर और मतदान दिवस से एक दिन पहले पर भी लागू होगा।

डीईओ ने कहा कि राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्वाचन के दौरान प्रचार-प्रसार से संबंधित पोस्टर, बैनर, आॅडियो-वीडियो, समाचारपत्रों में दिए जाने वाले विज्ञापन, पंपलेट्स इत्यादि सामग्री को मीडिया सर्टिफिकेशन एवं माॅनिटरिंग समिति से अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यदि कोई खबर पेड न्यूज की श्रेणी में प्रकाशित की जाती है तो एमसीएमसी के माध्यम से इसका व्यय निर्वाचन में जोड़ा जाएगा। किसी भी प्रत्याशी या राजनैतिक दल को विज्ञापन प्रकाशन के 48 घण्टे पूर्व मीडिया सर्टिफिकेशन एवं माॅनिटरिंग समिति के समक्ष सामग्री प्रमाणन के लिए प्रस्तुत करनी होगी।बैठक में सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम वित्त एवं राजस्व व उपाध्यक्ष एमसीएमसी मीनू राणा, कोषाधिकारी योगेश कुमार, समिति के सदस्य नीरज गुप्ता सहायक अभियंता आॅल इण्डिया रेडियो, समस्त एआरओ, रतन वाष्र्णेय, नीरज शर्मा, राहुल प्रधान उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!