अलीगढ़

करंट से गौ माता की मृत्य:

एक बार फिर विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई। रिसाल सिंह नगर आई टी आई रोड़ पर बिजली के खंभे में उतरे करंट से एक गौ माता की मृत्यु हो गई

एक बार फिर विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई। रिसाल सिंह नगर आई टी आई रोड़ पर बिजली के खंभे में उतरे करंट से एक गौ माता की मृत्यु हो गई। स्थानीय निवासियों ने गौ माता की मृत्यु की सूचना क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह को दी सूचना मिलने पर ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह अपने साथी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष युवा शक्ति सचिन राघव एवं गौरक्षक दल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अभी कुछ दिन पूर्व भी स्टेशन रोड पर श्याम नगर के सामने विद्युत करंट से एक महिला की मृत्यु हुई थी और आज गौ माता की मृत्यु हो गई। विद्युत विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। विद्युत करंट से गौ माता की मृत्यु होने पर लोग हंगामा करने लगे एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को समझने का प्रयास किया विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन किया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा इस घटना को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया गया।
ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गौ माता की मृत्यु होने पर विद्युत अधिकारियों को कई बार उनके द्वारा फोन किया गया परंतु अधिकारियों की तरफ से कोई संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दिया गया।
क्षेत्रीय पार्षद दिनेश भारद्वाज ने बताया गया जर्जर विद्युत पोलों को बदलवाने के लिए उनके द्वारा कई बार नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित में सूचना दी जा चुकी है परंतु अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगती।
काफी समय बीतने के बाद विद्युत विभाग के जे ई एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे वहां लोगों से उनकी नौंक झोंक होने लगी क्षेत्रीय लोगों की मांग थी कि जब नए पोल लग चुके हैं तो पुराने जर्जर हो चुके विद्युत पोलों पर सप्लाई क्यों आ रही है काफी बहसबाज़ी के बाद पुराने जर्जर पोलों को हटाने के आश्वासन पर ही क्षेत्रीय लोग गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए तथा गौ माता का विधि पूर्वक अंतिम संस्कार कराया। गौरक्षक दल की टीम में जिलाध्यक्ष मनु ठाकुर, सुंदर राघव, छोटू तांडव, शुभेंद्र राजोरिया एवं क्षेत्रीय नागरिकों पुष्पेंद्र सिंह, महेश चौहान, लेखराज सिंह चौहान, आकाश चौहान,विशाल जैन, भारत जैन,बिट्टू चौहान, कुक्कू पुंडीर, मनोज पुंढीर, नितिन सिंह, रवि ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौज़ूद थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!