अलीगढ़

संविदा सफाई कर्मचारियों को नगर आयुक्त ने दी बड़ी सौग़ात

शासनादेश के क्रम में अब संविदा सफाई कर्मचारियों को मिलेगा आकस्मिक एवं मातृत्व अवकाश का लाभ

नगर आयुक्त का कर्मचारी हितैषी बड़ा कदम- सफ़ाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त का किया आभार व्यक्तनगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम के संविदा सफ़ाई कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए नगर निगम अलीगढ़ में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों को प्रतिवर्ष 20 दिन का आकस्मिक अवकाश तथा महिला संविदा सफाई कर्मचारियों को शासन के प्रावधानों के अनुसार प्रसूति (मातृत्व) अवकाश का लाभ प्रदान किए जाने का निर्णय लिया है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि संविदा सफाई कर्मचारी नगर की सफ़ाई व्यवस्था की रीढ़ हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे कर्मचारियों को शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाओं का लाभ दिलाना नगर निगम की जिम्मेदारी है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासनादेश का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी संविदा सफाई कर्मचारियों को बिना किसी अनावश्यक विलंब के आकस्मिक एवं मातृत्व अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।नगर आयुक्त ने कहा कि इस निर्णय से संविदा सफाई कर्मचारियों में सुरक्षा सम्मान एवं विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी तथा वे और अधिक क्षमता के साथ शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में योगदान करेंगे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!