15 दिन के अंतराल में एक और पब्लिक टॉयलेट को नगर आयुक्त ने कराया अतिक्रमण मुक्त
गूलर रोड मित्रमंडल शौचालय परिसर से ध्वस्त होगा अतिक्रमण

अवैध रूप से कब्ज़ा करने पर नगर आयुक्त की बड़ी कार्रवाई-पब्लिक टॉयलेट में अवैध रूप से खड़ी 2 कार, 6 सुकर व अवैध व अतिक्रमण जब्त अवैध अतिक्रमण व क़ब्जे को देखने पहुँचे नगर आयुक्त- नगर आयुक्त बक निर्णय:- तत्काल अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए पब्लिक टॉयलेट को सुलभ संस्था को किया किया जाएगा हैंडोवरबीते दिनों सामनापाड़ा क्षेत्र में नगर निगम के सार्वजनिक शौचालय को अतिक्रमण से मुक्त कराने के पश्चात् 15 दिन बीतने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पुनः सख़्त कार्रवाई करते हुए एक अन्य सार्वजनिक शौचालय को भी अवैध कब्ज़े से मुक्त कराया। इस कार्रवाई के अंतर्गत संबंधित कर्मचारी का स्थानांतरण किया गया तथा अवैध रूप से खड़ी 2 कारों, 1 मोटर साइकिल और 5 से 7 सूकरों (सुअरों) को हटाने के साथ-साथ शौचालय परिसर में बनाए गए अवैध कमरे को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए।नगर आयुक्त को गूलर रोड स्थित मित्र मंडल धर्म कांटे के सामने बने नगर निगम के सामुदायिक शौचालय पर सुकमा कंपनी सर्किल-3 के कर्मचारी राम कुमार पुत्र चुन्नीलाल द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी साथ ही आसपास की महिलाओं एवं सफाई कर्मचारियों को शौचालय सुविधा न मिलने की समस्या भी संज्ञान में आई थी।उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बुधवार दोपहर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह एवं सहायक अभियंता राजवीर सिंह व प्रवर्तन दल के साथ स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शौचालय के ऊपर अवैध रूप से एक कमरा निर्मित किया गया है। इसके अतिरिक्त, शौचालय परिसर में सूकर पालन किया जा रहा था,
जहाँ 5 से 7 सूकर पाए गए। शौचालय के भीतर गंदगी व्याप्त थी, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि केयरटेकर द्वारा इसका उपयोग निजी रूप से किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान यह भी संज्ञान में आया कि शौचालय परिसर में चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग कराकर शुल्क (वसूली) लिया जा रहा था। इस पर नगर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर खड़ी 2 कार एवं 1 मोटरसाइकिल को जब्त करने हेतु एसपी ट्रैफिक से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने सार्वजनिक जन-सुविधाओं के प्रति लापरवाही एवं अतिक्रमण करने के आरोप में संबंधित सुकमा कंपनी के कर्मचारी का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करने के निर्देश दिए। मौके पर सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि अगले दो दिनों के अंदर शौचालय के ऊपर बनाए गए अवैध कमरे को ध्वस्त किया जाए तथा आसपास के सभी अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमणों को हटाया जाए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि सार्वजनिक शौचालय आम नागरिकों की सुविधा हेतु होते हैं न कि किसी व्यक्ति विशेष के निजी उपयोग के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा सार्वजनिक शौचालयों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख़्त रुख़ अपनाया गया है। इस शौचालय पर मौजूद सभी स्थायी अतिक्रमणों को दो दिन के अंदर हटाकर आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव (मेंटेनेंस) के कार्य कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि शौचालय के संचालन की जिम्मेदारी सुलभ संस्था को सौंपी जाएगी, जिससे आम नागरिकों विशेषकर क्षेत्र में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ एवं समुचित शौचालय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।



