जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने क़वायद की तेज़-विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थानों से नगर निगम लेगा सहयोग
विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थानों के साथ नगर निगम ने शुरू किया सहयोग समन्वय और संवाद कार्यक्रम

विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस अलीगढ़ नगर को बनाने पर हुआ मंथन- लगभग 3 घंटे अलीगढ़ में विश्वस्तरीय सुविधाओं को लेकर हुई चर्चास्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) नई दिल्ली व डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) उत्तर प्रदेश, लखनऊ के छात्र छात्राओं संग हुआ मंथननगर आयुक्त ने बदलते अलीगढ़-संवारते अलीगढ़ के लिए छात्र-छात्राओं के मांगे इनोवेटिव आइडियाछात्र छात्राओं ने नगर आयुक्त से नगर निगमों की कार्यशैली के बारे में जाना-नगर आयुक्त का जताया आभारमहापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहर में जनसुविधाओं को और बेहतर आधुनिक एवं विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं एवं विशेषज्ञों के साथ बैठक आयोजित कर अलीगढ़ शहर के विकास, जनसुविधाओं तथा शहर की जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए जा रहे है।मंगलवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान के डेलिगेशन के साथअलीगढ़ नगर को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के उद्देश्य से लगभग तीन घंटे तक मैराथन मंथन किया गया। इस दौरान शहर की स्वच्छता ग्रीन बेल्ट क्षेत्र, यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों के विकास, जल निकासी, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जनसुविधाओं, शहरी सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।नई दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) व डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के छात्र-छात्राओं के साथ बैठक में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम की कार्यप्रणाली, कार्यशैली व शहर को बेहतर बनाने स्वच्छ, सुंदर, हरित बनने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों व नगर निगम के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट व योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी नगर आयुक्त ने छात्र-छात्राओं को नगर निगम द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न जनसुविधाओं एवं नगरीय सेवाओं के बारे में बताया।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने छात्र छात्राओ को बताया कि नगरीय क्षेत्र में साफ सफाई, लिगेसी वेस्ट, पेयजल, जल निकासी, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण, वैंडिंग ज़ोन, पार्क, चौराहो, मुख्य सड़कों, सीएम ग्रिड सड़को, ट्रैफिक मैनेजमेंट ई बस सेवा, इंट्रीग्रेटेड कमांड एन्ड कंट्रोल रूम, स्ट्रीट लाइट ऑटोमेशन, ट्यूब वेल का ऑटोमेशन, डिजिटल लाइब्रेरी, ओल्ड एज होम, कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर, कॉल सेंटर, अलीगढ़ एप, हाउस टैक्स, जीआईएस सर्वे/पीटीआईएन नम्बर, शहर में सीसीटीवी कैमरों की ICCC से निगरानी, डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने, नगर निगम की संपत्तियों सहित विभिन्न जनसुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर कार्य किया जाता है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली व डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के छात्र-छात्राओं का अलीगढ़ आना स्वागत योग्य है। अलीगढ़ में विश्वस्तरीय जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए अलीगढ़ नगर निगम द्वारा विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय सहयोग और संवाद स्थापित करने की कवायत शुरू की गई है। इस दिशा में आज महत्वपूर्ण चर्चा इंजीनियरिंग आर्किटेक्ट के छात्रों और विशेषज्ञों के साथ हुई कई जनहित सुझावों पर नगर निगम आने वाले दिनों में कदम बढ़ाएगामहापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा शहर में समुचित विकास और आधुनिक विकास की नई परिभाषा युवाओं के माध्यम से उनके साथ सहयोग समन्वय और संवाद के साथ स्थापित किए जाने की दिशा में यह प्रयास बेहद सराहनीय है आने वाले दिनों में देश-विदेश की शिक्षण संस्थानों के साथ नगर निगम बेहतर जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएगा।नई दिल्ली से आये छात्र छात्राओ के अध्ययन दल में प्रोफेसर पूनम प्रकाश, सिमरन दीप, साई वर्षा, शिशिर कुमार व स्टूडेंट्स में अभिषेक जाधव, अभिषेक कुमार सिंह, अक्षय जे. वी., अनुराग व्यास, अन्वी समीर तिवारी, ब्लेसन एस. विलियम, देबाली पाल, दीपिका पाठक, धरशन कुमार एम.एस., दिव्या, गडकरी आकाश निलेश, गौतमकृष्ण जे., ज्योतिरादित्य भारद्वाज, मोहम्मद अरशद, निहार एन. उधोशी, प्रहादीश्वर डी. एल., पृथ्वी राजन पांडी, प्रियंशु कुमार, राम विष्णु वर्धन, रेबा बिश्नोई, संध्या कुमारी, संतोष एस., श्रुति सिकदर, सूर्यांश सेठी, त्सेवांग रिगजिन नामगैल, वर्षिणी बालाजी एवं जिंजर अवुंगशी आदि मौजूद थे।



