अलीगढ़

निपुण अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

130 शिक्षकों ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया

अलीगढ़  नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निपुण अभियान के अंतर्गत जिले के बेसिक शिक्षा के लगभग 130 शिक्षकों ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य कालीचरण एवं जिला विज्ञान क्लब समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का विधिवत प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में डायट प्रवक्ता श्रीमती तरन्नुम, एसआरजी बेसिक शिक्षा विभाग श्रीमती अनुज कुमारी, जिला समन्वयक निपुण अभियान श्री मनोज कुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!