अलीगढ़

सराय हकीम में एक भाजपा नेता के घर हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश

बन्नादेवी पुलिस का बड़ा खुलासा, भाजपा नेता के घर हुई लाखों की चोरी में बेटा ही निकला मास्टरमाइंड

अलीगढ़ / थाना बन्नादेवी इलाके के सराय हकीम में एक भाजपा नेता के घर हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने सबको हैरान कर दिया। घर में लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ करने वाला कोई बाहरी चोर नहीं, बल्कि भाजपा नेता का अपना छोटा बेटा ही निकला।
‘ उधारी चुकाने के लिए रची थी साजिश ‘ पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे ने कुबूल किया कि उस पर कुछ उधारी थी, जिसे चुकाने के लिए उसने अपने ही घर में चोरी की योजना बनाई। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया था, ताकि पुलिस को यह लगे कि चोरों ने घर में घुसकर लूटपाट की है।
दोस्त के घर से बरामद हुआ माल
बन्नादेवी थाना पुलिस ने तफ्तीश के दौरान जब कड़ाई से पूछताछ की, तो बेटे ने सारा राज उगल दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके दोस्त के घर दबिश देकर चोरी किए गए 60 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के कीमती आभूषण बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने चोरी का माल सुरक्षित रखने के लिए अपने दोस्त की मदद ली थी।
आरोपी और उसका दोस्त हिरासत में
थाना बन्नादेवी पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके मददगार दोस्त को कस्टडी में ले लिया है। पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है। इलाके में इस घटना की चर्चा जोरों पर है कि कैसे उधारी के चक्कर में एक बेटे ने अपने ही पिता के घर को निशाना बनाया और पुलिस को गुमराह करने की नाकाम कोशिश की।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!