अलीगढ़

जिला अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया तेज, शासन को भेजा गया रिक्त पदों का प्रस्ताव

अलीगढ़  मलखान सिंह जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों की सूचना शासन को प्रेषित कर दी गई है, ताकि शीघ्र नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर स्वास्थय सेवाओं को और सशक्त बनाया जा सके।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 1400 से 1500 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, जिनमें बड़ी संख्या सामान्य रोगों के साथ त्वचा एवं हृदय संबंधी समस्याओं से ग्रसित मरीजों की भी होती है। वर्तमान में विशेषज्ञ चिकित्सकों के कुछ पद रिक्त होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन उपलब्ध चिकित्सकों एवं संसाधनों के माध्यम से मरीजों को निरंतर उपचार सुविधा उपलब्ध करा रहा है।गंभीर हृदय रोगियों के लिए आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल मेडीकल कॉलेज रेफर किया जाता है, जिससे उन्हें समयबद्ध उपचार मिल सके। वहीं रेडियोलॉजी सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने के लिए शासन स्तर पर लगातार पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना चिकित्सालय प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जल्द ही विशेषज्ञ सेवाओं में और सुधार देखने को मिलेगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!