अलीगढ़

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत कोचिंग के लिए विषय विशेषज्ञ 05 जून तक करें आवेदन

परीक्षा पूर्व तैयारी के लिए जिले में निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है।

अलीगढ़  जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत विभिन्न सेवाओं जैसे-सिविल सेवा, जेईई, नीट की परीक्षा पूर्व तैयारी के लिए जिले में निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। कोचिंग केन्द्र पर छात्र-छात्राओं को सत्र 2020-27 में पढ़ाने एवं सलाह प्रदान करने के लिए सम्बन्धित सेवाओं की कोचिंग के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले योग्य इच्छुक (सरकारी/ गैर सरकारी) विषय विशेषज्ञ के आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि इच्छुक अतिथि प्रवक्ता शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों सहित अपना प्रस्ताव विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में 05 जून की सांय 05 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में व्याख्याताओं को 90 मिनट या व्याख्यान के सापेक्ष 2000 रूपये अथवा कार्मिक विभाग द्वारा समय-समय पर निर्गत शासनादेश में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप मानदेय का भुगतान किया जाएगा। विषय विशेषज्ञ का चयन जिला स्तर पर विशेषज्ञ चयन समिति की अनुशंसा में ट्रायल लेक्चर के उपरान्त विभन्न शर्तों के अधीन किया जाएगा। किसी भी जानकारी के लिए प्रवीन कुमार कम्प्यूटर ऑपरेटर (7827309160) व हरपाल सिंह प्रभारी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (8077299645) पर सम्पर्क किया जा सकता है।श्री मलिक ने पात्र अथिति प्रवक्ता के लिए अर्हताओं की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सम्बन्धित पाठ्यक्रम की समुचित जानकारी होनी चाहिए। सिविल सेवा के लिए विश्वविद्यालय, राजकीय डिग्री कालेजों के शिक्षक एवं आईएएस मुख्य परीक्षा अथवा पीसीएस (साक्षात्कार) अथवा दो बार, पीसीएस (मुख्य) परीक्षा में शामिल आवेदन कर सकते हैं। नीट के लिए सम्बन्धित विषय में एमएससी प्रथम श्रेणी अथवा एमबीबीएस और जेईई के लिए सम्बन्धित विषय में एमएससी प्रथम श्रेणी अथवा एमटेक व बीटेक की डिग्री धारित करने वाले आवेदक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य हिन्दी व सामान्य अंग्रेजी के अध्यापन के लिए आवेदक का सम्बन्धित विषय में परास्नातक की डिग्री एवं 03 वर्ष का अध्यापन का अनुभव होना आवश्यक है। अन्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए 03 साल का अनुभव एवं सम्बन्धित विषय में समुचित जानकरी होना आवश्यक है, चयन समिति के अनुसार ही निर्णय मान्य होगा।उन्होंने विषयों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगी परीक्षा सीविल सेवा (यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी), नीट एवं जेईई के लिए इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, सीसैट (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित), पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन, करेंट अफेयर्स, नीतिशास्त्र (इथिक्स), भारतीय राजव्यवस्था, विज्ञान और तकनीकी, समाजशास्त्र, अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध, रसायन विज्ञान, गणित जेईई, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान विषय शामिल हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!