जनप्रतिनिधि व पार्टी नेता बूथ अध्यक्षों घर जाएँगे तब होगा सचमुच बूथ मज़बूत – अलीगढ़ में राधा मोहन दास अग्रवाल(राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा
अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान

अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और बूथ स्तर तक संवाद बढ़ाने का स्पष्ट संदेश देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन चार महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें वक्ताओं ने संगठन विस्तार, वैचारिक संघर्ष, सामाजिक समरसता और बूथ सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे।समापन सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन श्रेष्ठ की अवधारणा को केंद्र में रखते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत केवल बड़े नेताओं या जनप्रतिनिधियों में नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों में बसती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी किसी गांव में जाएँ तो सबसे पहले बूथ अध्यक्ष के घर पहुँचें, उनके परिवार का सम्मान करें, उनकी समस्याएँ सुनें और समाधान को प्राथमिकता दें। यही व्यवहार संगठन को जमीनी स्तर पर अटूट बनाता है।


राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की लगातार सफलता के पीछे बूथ अध्यक्षों की “बूँद-बूँद मेहनत” है। उन्होंने कहा कि चुनावी जीत केवल चेहरे के दम पर नहीं मिलती, बल्कि कार्यकर्ताओं की तपस्या, समर्पण और जनता के बीच सतत संवाद से मिलती है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की चुनौतियों को विपक्ष द्वारा बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया जाता है और नरेटिव गढ़ने का प्रयास किया जाता है, लेकिन भाजपा ने हर बार जनता के विश्वास के दम पर उसका जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़े होना ही भाजपा की वास्तविक कार्यशैली है। जब कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति का दर्द समझता है, तभी वह व्यक्ति संगठन के साथ आत्मीयता महसूस करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्षों तक शोषित और वंचित वर्ग की लड़ाई लड़ी है और इसी कारण आज भी पार्टी मजबूती से देश की राजनीति में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
प्रशिक्षण वर्ग में वर्ग प्रभारी एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, वैचारिक स्पष्टता और बूथ स्तर तक निरंतर सक्रियता को भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौ कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि कार्यकर्ता जीवन को दिशा देने वाला माध्यम है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए प्रशिक्षण का उपयोग पार्टी हित, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। उन्होंने मंचासीन अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिवनरायण शर्मा ने किया। जिला प्रशिक्षण अभियान के सह-संयोजक चाचा नथ्ती सिंह, सत्या सिंह व जिला उपाध्यक्ष अवध सिंह बघेल ने प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन में विशेष भूमिका निभाई।
समापन सत्र में सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, ठा जयवीर सिंह , जिला प्रभारी मानवेन्द्र लोधी, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, विधायक रवेन्द्र पाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह , राजकुमार सहयोगी , शेर सिंह ,तथा दर्जा राज्यमंत्री रघुराज सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महामंत्री ठा शल्यराज सिंह, मुकेश लोधी, ठा हरेन्द्र सिंह, गौरव शर्मा, भरत राजपूत, हरीशंकर गौड, ठा भूपेन्द्र सिंह , सुशील गर्ग , पीयूष दत्त शर्मा ,आशीष गौड, चौ हरवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह , पूजा दिवाकर, उमेश यादव , केहर सिंह ,देवेन्द्र राजपूत, मीना कुमारी, सत्या सिंह, उमेश कुमारी, मधुलिका राघव, डॉ अम्बिका सिंह, सुशील गुप्ता, जितेन्द्र गोविल, दिगम्बर चौधरी, केके शर्मा, रामू शर्मा, राकेश सिंह, सरिता महेश्वरी, विक्रम चौधरी, धर्मवीर लोधी, विजय सिंह पप्पू ,आकाश सूर्यवंशी, मनोज भारद्वाज, अमित ठाकुर , कुंवर घमंडी सिंह यादव ,सहित 300 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्रशिक्षण वर्ग ने यह संदेश देने का काम किया कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका मजबूत संगठन, प्रशिक्षित कार्यकर्ता और बूथ स्तर तक सक्रिय संवाद है। अलीगढ़ में आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन श्रेष्ठ की उसी अवधारणा को और अधिक मजबूती देने वाला साबित हुआ।



