गुरुवार को उद्योग युवा व्यापार मंडल रेडियो मार्केट मामू भांजा की व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर बैठक हुई
राजेश गर्ग को तीसरी बार मामू भांजा व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया

गुरुवार को उद्योग युवा व्यापार मंडल रेडियो मार्केट मामू भांजा की व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर बैठक हुई जहां निर्विरोध एवं सर्व सम्मति से राजेश गर्ग को तीसरी बार मामू भांजा व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया व महामंत्री राहुल गर्ग कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल चेयरमैन किशन अरोरा को चुना गया नई कार्यकारिणी टीम का गठन हुआ संगठन के पदाधिकारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत व सम्मान किया व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने कहा कि मामू भांजा व्यापार मंडल हमेशा से मार्केट हित और व्यापारियों के हित के लिए कार्य करता है और आगे भी करेगा किसी कीमत पर व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे समस्या अतिक्रमण की हो जाम यातायात साफ सफाई ऐसी विभिन्न समस्याओं से हमेशा नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराता आया है जिसमें व्यापार मंडल के प्रयास से मामू भांजा रेडियो मार्केट में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की ओर से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए जिसका व्यापार मंडल नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा जी का आभार व्यक्त करता है जिसमें मुख्य पदों के नाम की घोषणा हुई
अध्यक्ष राजेश गर्ग ने मीडिया को बताया कि मुख्य सलाहकार शारदा प्रसाद शर्मा संरक्षक सुशील गुप्ता संरक्षक सुनील राजनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय उपाध्यक्ष दीपक वत्स उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल संयुक्त महामंत्री विकास गुप्ता मंत्री भूपेश अग्रवाल मंत्री कन्हैया लाल गुप्ता संगठन मंत्री गौरव गुप्ता सह कोषाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय मीडिया प्रभारी कमल चौधरी हुए इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ने शपथ ली की व्यापार मंडल के हित में कार्य करेंगे और व्यापारियो की हर समस्या का समाधान कराएंगे व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी ने कहा कि आगामी बहुत ही जल्द अलीगढ़ शहर के लोकप्रिय महापौर प्रशांत सिंघल जी से मिलकर मार्केट में एक शुद्ध पिए जल की व्यवस्था भी कराई जाएगी और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर मार्केट की विभिन्न समस्याओं को अवगत कराएंगे नवनियुक्त पदाधिकारी ने एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी



