अलीगढ़

समाधान समारोह-2026: सुलह-समझौते से मिलेगा त्वरित न्याय, सुप्रीम कोर्ट के लंबित वाद होंगे निस्तारित

विशेष लोक अदालत बनेगी सहमति का मंच, आपसी समझौते से सुलझेंगे वर्षों पुराने विवाद

अलीगढ़ “समाधान समारोह-2026” न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, त्वरित और मानवीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। माननीय मुख्य न्यायमूर्ति, सर्वाेच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में प्रारम्भ इस अभियान का उद्देश्य सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित ऐसे मामलों का सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण करना है, जिनका समाधान आपसी सहमति से संभव है। अभियान का समापन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ होगा।आज के समय में जब न्यायालयों में बड़ी संख्या में वाद लंबित हैं, ऐसे में लोक अदालत और वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली लोगोंको त्वरित एवं सहज न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रही है। यह व्यवस्था समय और धन की बचत के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होती है। जिले में माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ श्री पंकज कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। मध्यस्थता केन्द्र, प्रशिक्षित मध्यस्थों एवं प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों को सुलह-समझौते के लिए सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। पक्षकार व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से भी सुलह वार्ता में शामिल हो सकते हैंसचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृति सिंह ने अधिक से अधिक वादकारियों से अपील की है कि वे अपने मामलों को विशेष लोकअदालत में सम्मिलित कराकर सौहार्दपूर्ण समाधान का लाभ उठाएं। इच्छुक पक्षकार ए.डी.आर. भवन स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!