अलीगढ़

डीएम की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न

खैर एवं इगलास में विद्युत विभाग द्वारा कम वसूली पर मांगा स्पष्टीकरण

अविनाश कुमार, डीएम
अलीगढ़ : जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों के अनवरत एवं सुचारू रूप से संचालन के लिए राजस्व संग्रह एवं अहम और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, ऐसे में संबंधित विभाग शासन द्वारा निर्धारित वसूली लक्ष्यों को समयबद्धता के साथ प्राप्त करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर में मासिक लक्ष्य 195.14 करोड़ के सापेक्ष 108.22 करोड़ की वसूली की गई जोकि लक्ष्य का 55 प्रतिशत रही। प्रवर्तन कार्यवाही में अब तक 269 प्रकरणों में 2.91 करोड़ की वसूली की गई। इसी प्रकार आबकारी विभाग द्वारा मासिक लक्ष्य 108 करोड़ के सापेक्ष 99.90 करोड़ की वसूली की गई जोकि लक्ष्य का 92.29 प्रतिशत रही। प्रवर्तन कार्यवाही में अब तक 541 प्रकरणों में 03 पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 28.92 लाख की वसूली की गई। डीएम ने आबकारी विभाग को त्योहारी सीजन में प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाते हुए अवैध शराब के आवागमन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
परिवहन विभाग की समीक्षा में पाया गया कि 18.22 करोड़ के मासिक लक्ष्य के सापेक्ष 20.75 करोड़ की वसूली हुई है, जोकि 114 प्रतिशत रही। प्रवर्तन कार्यवाही में अब तक 1098 प्रकरणों में 1.27 करोड़ का जुर्माना वसूल किया गया है। विद्युत विभाग की समीक्षा में मासिक लक्ष्या 171.88 करोड़ के सापेक्ष 85 प्रतिशत की प्रगति कर 146.83 करोड़ की धनराशि अर्जित की गई। डीएम ने विद्युत वितरण खण्ड 05 इगलास एवं 06 खैर की क्रमशः 56 व 50 प्रतिशत प्रगति पर संबंधित का स्पष्टीकरण प्राप्त कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।नगर निगम एवं नगर विकास विभाग की वसूली को संतोषजनक पाया गया। वहीं कृषि विपणन, बाट-माप, लोक निर्माण, सिंचाई, अलौह खनन एवं वन विभाग की वसूली की भी विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसीलों का दायित्व प्रभावी वसूली करना है। कोई भी आरसी अनावश्यक रूप से लंबित न रखी जाए। उन्होंने न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों का भी प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!