विशेष पुनरीक्षण अभियान : डीईओ ने अतरौली में बूथ का किया निरीक्षण
प्रगाढ़ पुनरीक्षण में छूटे और 18 प्लस एवं प्रथम मतदाता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष बूथ दिवस शनिवार को 73-विधानसभा अतरौली में कृष्णा एवं श्रीराम मेमोरियल वैदिक इंटर कॉलेज में लगाए गए शिविर का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की गुणवत्ता परखी।बूथ सुपरवाइजर अरविन्द कुमार ने बताया कि यहां बूथ संख्या 64 से 68 तक 05 बूथ है। सभी बीएलओ उपस्थित रहकर पुनरीक्षण कार्य कर रहे हैं। बूथ 65 के बीएलओ साहिल खान ने बताया कि बूथ पर 464 मतदाता पंजीकृत हैं फार्म-6 के 02 नए फार्म भरे गए हैं। बूथ 65 की बीएलओ गीता रानी ने बताया कि 694 मतदाता पंजीकृत हैं जबकि 04 नए फार्म 6 भरे गए हैं। बूथ 66 के बीएलओ दिलशाद अहमद ने बताया कि 756 मतदाता पंजीकृत हैं और 04 फार्म 6 भरे गए हैं। बूथ 67 के बीएलओ हेमंत शर्मा ने बताया कि 565 मतदाता है और 02 फार्म 6 भरे हैं। बूथ 68 के बीएलओ इलियास खान ने बताया कि 693 मतदाता पंजीकृत हैं और 01 फार्म 6 भरा गया है।डीईओ ने विशेष शिविर के दौरान स्थानीय सभासद एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेते हुए प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान मतदाता बनने से छूटे पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल कराएं। उन्होंने 18 प्लस आयुवर्ग एवं प्रथम मतदाता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व एवं उपरांत की मतदाता सूची अनिवार्य रूप से रखी जाए ताकि सूची का मिलान करते हुए छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम जोड़ा जा सके। बूथ निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी उपस्थित रहे।



