अलीगढ़

सम्पूर्ण समाधान दिवस : जिलाधिकारी ने अतरौली में जनसमास्याओं का कराया निस्तारण

उभय पक्षों को सुनकर निर्धारित समयसीमा में निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अलीगढ़ : जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता मंे तहसील अतरौली के एनैक्सी सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में विभिन्न ग्रामों व मोहल्लों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम धनसारी ब्लॉक गंगीरी के इरफान ने चकरोड की पैमाइश कराने, ग्राम सहनौल के बालकिशन ने 21 अक्टूबर को होने वाले रावण दहन मेला में समुचित पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था कराने, ब्लॉक बिजौली ग्राम बनूपुरा के मानवेन्द्र ने सरकारी हैण्ड पंप एवं रास्ते को कब्जामुक्त कराने, ग्राम सहनौल के कमल सिंह ने चकरोड को कब्जामुक्त कराने, नगर पालिका परिषद के आउटसोर्स सफाईकर्मी अरून कुमार ने बिना पूर्व सूचना के सेवा से हटाए जाने, गंगीरी के जरैठ नौगंवा  निवासी गौरव कुमार ने दंबगो से आम रास्ता को कब्जा मुक्त कराने, गॉवखेड़ा निवासी सरवती देवी ने विद्युत बिल संशोधन कराए जाने समेत अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं जिस पर जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए कि उभय पक्षों को सुनकर निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से राजस्व की 21, विद्युत की 09, पुलिस की 08, विकास विभाग की 07, नगर पालिका की 03 और वन विभाग व शिक्षा विभाग की 02-02 शिकायतें रहीं। 01 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। जिलाधिकारी ने गौआश्रय स्थलों के सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के लिए विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत अतरौली तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत 12 गौशालाओं को निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी नीरज कुमार जादौन, उप जिलाधिकारी अतरौली सौरभ गुप्ता, तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार मयंक गोयल, पीडी आर0के0 कुरील सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!