अलीगढ़

’कौशल विकास और इग्नू की भूमिका’’ विषय पर अल-बरकात इंस्टीट्यूूट ऑफ एजुकेशन में विशेष सत्र आयोजित

क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू ने रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की दी विस्तृत जानकारी

अलीगढ़ : अल-बरकात इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बुधवार को इग्नू के सहयोग से ’’कौशल विकास और इग्नू की भूमिका’’ विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ डॉ0 अजय वर्धन आचार्य ने बी.एड. और इस्लामिक स्टडीज के छात्र-छात्राओं को इग्नू के विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि ये पाठ्यक्रम पेशेवर करियर को सुदृढ़ बनाने में कैसे सहायक हैं।

कार्यक्रम का कुशल संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 तबस्सुम कमर द्वारा किया गया। संवादात्मक सत्र में छात्रों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। अंत में प्राचार्य डॉ0 रुबीना शहनाज़ ने भविष्य में कौशल विकास की महत्ता पर जोर देते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया। इस अवसर पर बी.एड., बी.बी.ए. एवं इस्लामिक स्टडीज सहित विभिन्न विभागों के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!