Uncategorized

थाना पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का खुलासा कर 7 आरोपियों को बन्द पड़ी फैक्ट्री से चोरी किए हुए माल सहित किया गिरफतार

 उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के एएसपी अखिलेश भदौरिया ने आज दिनांक 24 मई 2026 को पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। एएसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया

उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के एएसपी अखिलेश भदौरिया ने आज दिनांक 24 मई 2026 को पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। एएसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थाना नौगावा सादात पुलिस ने नौंगावां रोड अमरोहा याहियापुर में कई वर्षों से बंद पड़ी कताई मील में हुई चोरी का 24 घंटों के अन्दर 7 शातिर चोरों को चोरी किए गये पुराने बिजली की मोटर, मशीनो के पुर्जे, भारी लोहे की प्लेटे, लोहे व एल्युमिनियम की पत्तियाँ, लोहे की राड, गरारी, पुरानी पुली, मशीनो के बेलन,1 शिकंजा,1 सुझाव पेटिका, 2 प्लास्टिक के बोरों में लोहे व एल्युमिनियम का पुराना कटिंग सामान, 1 वजन तोलने का इलेक्ट्राँनिक कांटा, पुराने स्टार्टर के पुर्जे और घटना में प्रयुक्त 2 वाहन एक थ्री-व्हीलर बजाज मैक्सिमा व एक ई रिक्शा गिरफ्तार किया है। बीती दिनांक 23 मई 2026 को अभिषेक मिश्र पुत्र राधारमण मिश्र नि0 29/30 महेश्वरी मोहाल थाना फीलखाना, कानपुर विधि/अनुपालन अधिकारी उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड कानपुर की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के ख़िलाफ़ क ई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस की जांच के दौरान कामरान पुत्र शफीक अहमद नि0 मौहल्ला कुरेशी छतरी वाला बाग कस्बा थाना अमरोहा नगर, रिहान उर्फ सोनू पुत्र आफताब नि0 मौहल्ला छंगा दरवाजा कस्बा व थाना अमरोहा नगर, सालिम पुत्र नदीम अनवर नि0 मौहल्ला कुरेशी गली न0.1 कस्बा व थाना अमरोहा नगर, कामिल पुत्र शरीफ अहमद नि0 मौहल्ला कुरेशी छतरी वाला बाग कस्बा व थाना अमरोहा नगर, शहादत पुत्र मजीद अहमद नि0 मौहल्ला कुरेशी एक मिनार वाली मस्जिद के पास कस्बा थाना अमरोहा नगर, सलमान पुत्र खिलाफत नि0 मौहल्ला इस्लामनगर कस्बा थाना नौगांवा सादात और धर्मेन्द्र शुक्ला पुत्र जितेन्द्र शुक्ला निवासी सहकारी कतई मिल निवासी ग्राम ओइना पोस्ट डीहिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर प्रकाश में आए हैं। जिनको पुलिस ने चोरी किए हुए माल गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी कीमत लगभग 15 लाख 20 हजार रुपए है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!