Uncategorizedअलीगढ़

अलीगढ़, खैर तहसील में जिला एवं तहसील स्तरीय बैठक रविवार को आयोजित की गई

मुख्य अतिथि खैर चैयरमैन संजय शर्मा रहे | बैठक में मुख्य रूप से योग कक्षाओं का विस्तार ,सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर पर विचार विमर्श किया गया

अलीगढ़, खैर तहसील में जिला एवं तहसील स्तरीय बैठक रविवार को आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि खैर चैयरमैन संजय शर्मा रहे | बैठक में मुख्य रूप से योग कक्षाओं का विस्तार ,सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर पर विचार विमर्श किया गया कि किस तरह योग को घर-घर तक पहुंचाना है तथा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाना है मुख्य अतिथि संजय शर्मा ने बताया कि योग से हम अपनी सभी बीमारियों को दूर कर सकते हैं | भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि हम अपने लिए तो योग करते ही हैं दूसरों को भी निरोग बनाने का कार्य कर रहे हैं इसलिए हर क्षेत्र में योग कक्षा होनी चाहिए | पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी हरिओम सूर्यवंशी ने अष्टांग योग के बारे में बताते हुए तहसील प्रभारीयों से निवेदन किया कि योग कक्षाओं का विस्तार तहसील तक ही नहीं अपितु ब्लॉक व ग्राम तक होना चाहिए, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी विजेंद्र सिंह बाल्यान ने जड़ी बूटियां एवं कृषि से जुड़ी बातों पर विशेष प्रकाश डाला | इस अवसर पर भारत स्वाभिमान तहसील प्रभारी लक्ष्मण सिंह, पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी सोहनलाल शास्त्री, युवा भारत तहसील प्रभारी ऋषि रावत ,सोशल मीडिया तहसील प्रभारी गुरमीत सिंह ,मुख्य योग शिक्षक रमेश चंद्र, राम प्रकाश शर्मा ,भगवान स्वरूप, अशोक कुमार, आचार्य सुनील शास्त्री, जयपाल सिंह,अखिलेश शर्मा, पवन चौधरी ,महेश चन्द्र,सतीश कुमार, कच्छी लाल, कैलाश शर्मा अनिल कुमार रावत अतुल कुमार, कुसुम लता गौतम महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष, कुसुम गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष, अशोक कुमार ,देवकीनंदन वर्मा, हरेंद्र कुमार आदि भाई बहन उपस्थित रहे |

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!