अलीगढ़

सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ पोस्ट एवं गलत सूचना डालने वालों की अब खैर नहीं, निरंतर हो रही निगरानी

अलीगढ़ 23 मार्च 2024 (सू0वि0) : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ पोस्ट एवं गलत सूचना डालने वालों की अब खैर नहीं। लोकसभा सामान्य निर्चाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मस्् की सतत निगरानी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। गठित टीम 24 घण्टे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स की निगरानी करेगी।सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार एवं ईडीएम मनोज राजपूत ने एनआईसी में गठित टीम के सदस्यों के साथ बैठक कर फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स एवं अन्य सोशल प्लेटफॉर्म की सघन मॉनिटरिंग के संबंध में उनको विभिन्न तौर-तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक, भड़काऊ एवं कोई असत्य घटना प्राप्त होती है तो तत्काल उसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए।

ईडीएम मनोज राजपूत ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराने के लिए जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है, इसके लिए मीडिया सेल का भी गठन किया गया है। उन्होंने आम जनमानस से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर न तो कोई आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। यदि बैठक में एमसीएमसी सदस्य नीरज शर्मा, मयंक सक्सेना, दिव्य राठी, कविता गुप्ता, मीना गुप्ता, सनी, पवन कुमार, गीतिका, भूषण कुमारी, संदीप कुमार, अभिनव कुमार, कुलदीप कुमार उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!