अलीगढ़

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण संस्थानों के लिए समय सारिणी निर्धारित

30 अगस्त तक विश्वविद्यालय या एफिलिएटिंग एंजेसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन किया जाएगा

अलीगढ़ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि गोस्वामी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि शासन द्वारा वित्तीय वर्ष शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) भुगतान एवं अन्य कार्यों के लिए समय सारिणी निर्धारित की गई है।उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त तक शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा तैयार किया जाएगा। 30 अगस्त तक विश्वविद्यालय या एफिलिएटिंग एंजेसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन किया जाएगा। 14 सितम्बर तक मास्टर डाटा सत्यापन के तहत जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा प्रदेश के शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित कर उसकी प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करके लॉक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के लिए मास्टर डाटा में शामिल व एन०एस०पी० पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों की जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर मार्किंग की जाएगी।उच्च कक्षाओं (कक्षा 12 से उच्चतर) दशमोत्त्त्तर कक्षाओं में अध्ययनरत नवीनीकरण के छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन एवं अन्य प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण कर हार्डकॉपी संस्थान में जमा की जाएगी। 15 सितम्बर से 25 अक्टूबर तक शिक्षण संस्थान द्वारा छात्रों का बायोमेट्रिक प्रमाणित करना, प्राप्तांक, पूर्णांक, उपस्थिति दर्ज करना एवं अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करते हुये पात्र छात्रों का डाटा ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित किया जाएगा। 15 सितम्बर से 05 नवम्बर तक विश्वविद्यालय या एफिलिएटिंग एंजेसी द्वारा वास्तवित छात्रों का सत्यापन एवं अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्थानों को ब्लॉक किया जाएगा। 06 नवम्बर से 20 नवम्बर तक पी०एफ०एम०एस० साफ्टवेयर से सत्यापनोपरान्त डाटा को एन०आई०सी० की राज्य इकाई में निर्धारित विभिन्न बिन्दुओं पर परीक्षण करके डाटा पर निर्णय के लिए जनपदीय लॉगिन पर उपलब्ध कराया जाएगा।त्रुटिरहित डाटा के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि 21 नवम्बर से 26 नवम्बर तक जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत करते हुए  जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से डाटा लॉक किया जाएगी। 27 नवम्बर से 30 नवम्बर तक संदेहास्पद, त्रुटिपूर्ण डाटा को छोड़कर अन्य के विषय में जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक डाटा के आधार पर एन०आई०सी० की राज्य इकाई से मांग सृजित की जाएगी। 01 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक लॉक डाटा के आधार पर छात्र-छात्राओं के आधार सीडेड बैंक खातों में धनराशि अन्तरित किये जाने की कार्यवाही की जाएगी।संदेहास्पद एवं त्रुटिपूर्ण डाटा के संबंध में उन्होंने बताया कि 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक एन०आई०सी० द्वारा उपलब्ध कराए गये संदेहास्पद एवं त्रुटिपूर्ण डाटा का वास्तविक डाटा के आधार पर सत्यापन एवं त्रुटिरहित किये जाने की कार्यवाही की जाएगी। 21 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक संदेहास्पद डाटा को एन०आई०सी० की राज्य इकाई में विभिन्न बिन्दुओं पर पुनः परीक्षण कर  जनपदीय लॉगिन पर प्रदर्शित किया जाएगा। 01 जनवरी 2027 से 10 जनवरी 2027 तक संदेहास्पद डाटा पर वास्तविक सत्यापन के आधार पर त्रुटिरहित डाटा के विषय में जनपद स्तरीय समिति की संस्तुति एवं निर्णय के क्रम में इस प्रकार विनिश्चित किये गये पात्र डाटा को विभागीय अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक किया जाएगा। 11 जनवरी 2027 से 15 जनवरी 2027 तक लॉक डाटा के आधार पर एन०आई०सी० की राज्य इकाई से मांग सृजित की जाएगी और 16 जनवरी 2027 से 25 जनवरी 2027 तक लॉक डाटा के आधार पर छात्र-छात्राओं के आधार सीडेड बैंक खातों में धनराशि अन्तरित किये जाने की कार्यवाही की जाएगी।उच्च कक्षाओं (कक्षा 12 से उच्चतर) दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत नवीन छात्र-छात्राओं के लिए आनलाइन आवेदन एवं अन्य प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक नवीन छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन या आनलाइन आवेदन किया जाएगा जिसका छात्र 02 नवंबर तक फाइनल प्रिन्ट लेकर 04 नवंबर तक वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्थान में जमा कर सकते हैं। 16 सितम्बर से 04 नवम्बर तक शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्र-छात्राओं से आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करते हुए पात्र छात्रों का आवेदन आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाएगा। 16 सितम्बर से 25 नवम्बर तक सम्बन्धित विश्वविधालय एवं एफिलिएटिंग एंजेसी द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को सत्यापित कर अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों, संस्थाओं को ब्लॉक किया जाएगा। 26 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक पी०एफ०एम०एस० साफ्टवेयर से सत्यापनोरान्त डाटा को एन०आई०सी० की राज्य इकाई में निर्धारित विभिन्न बिन्दुओं पर परीक्षण करके डाटा पर निर्णय के लिए जनपदीय लॉगिन पर उपलब्ध कराया जाएगा।त्रुटिरहित डाटा के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि 06 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक जनपदीय समिति द्वारा पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत कर डाटा लॉक किया जाएगा। 16 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक लॉक डाटा के आधार पर एन०आई०सी० की राज्य इकाई से माँग सृजित की जाएगी और 21 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक छात्र-छात्राओं के आधार सीडेड बैंक खातों में धनराशि अंतरित किये जाने की कार्यवाही की जाएगी।एन०आई०सी० द्वारा स्कूटनी में पाये गये संदेहास्पद व त्रुटिपूर्ण डाटा के संबंध में उन्होंने बताया कि 6 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक संदेहास्पद व त्रुटिपूर्ण डाटा का वास्तविक डाटा के आधार पर सत्यापन और त्रुटिरहित किये जाने की कार्यवाही की जाएगी। 01 जनवरी 2027 से 10 जनवरी 2027 तक सन्देहास्पद डाटा को सही एवं सत्यापनोरान्त एन०आई०सी० की राज्य इकाई में विभिन्न बिन्दुओं पर पुनः परीक्षण कर जनपदीय लॉगिन पर प्रदर्शित किया जाएगा। 11 जनवरी 2027 से 20 जनवरी 2027 तक जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृति कर डाटा लॉक किया जाएगा। 21 जनवरी 2027 से 25 जनवरी 2027 तक लॉक डाटा के आधार पर एन०आई०सी० की राज्य इकाई से मॉग सृजित कर 27 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 तक लॉक डाटा के आधार पर वर्तमान नियमों का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं को धनराशि का भुगतान किया जाना। उन्होंने समस्त संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
——

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!