हाथरस
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में लगा दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
हाथरस। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

हाथरस। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आर. डी. हॉस्पिटल, मोहनगंज हाथरस पर किया गया। शिविर में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. अनुभव राकेश सोनी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया तथा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनिल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल, युवा प्रदेश मंत्री राहुल गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र वार्ष्णेय, विकास गर्ग, ऋषि वार्ष्णेय…



