( मदर्स डे ) समिति के अध्यक्ष टैक्स एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी की अध्यक्षता में ताला नगरी में मनाया गया
मातृ दिवस मनाया मातृ शक्तियों का किया सम्मान

भारतीय माली सैनी समाज उत्थान एवं विकास समिति द्वारा मातृ दिवस ( मदर्स डे ) समिति के अध्यक्ष टैक्स एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी की अध्यक्षता में ताला नगरी में मनाया गया । तथा इस अवसर पर मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया ।
शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर हुआ तदोपरांत मुकेश कुमार सैनी , संरक्षक सुरेश चंद सैनी , राजकुमार इंदौरिइया , ब्रजकिशोर सैनी ने संगीता सैनी एवं खुशबू सैनी को पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इ। स अवसर पर अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी ने मां के सम्मान में विचार प्रकट किए कहा कि मां केवल एक शब्द ही नहीं बल्कि प्यार त्याग और धैर्य का दूसरा नाम है वह हमारी पहली मित्र पहली शिक्षिका और हमारी सबसे बड़ी मार्गदर्शक होती है । मां की निस्वार्थ ममता और आशीर्वाद के बगैर हमारा जीवन अधूरा है इस अवसर पर राजकुमार सैनी, किरन सैनी , बॉबी सैनी , शंकर लाल सैनी, अनिल वर्मा आदि उपस्थित थे ।



