अलीगढ़

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित किये जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

प्रातः 08ः30 बजे से सभी सरकारी एवं गैरसरकारी भवनों में होगा ध्वजारोहण

अलीगढ़  जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए कलैक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को जनपद में राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसके तहत प्रातः 8ः30 बजे सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तत्पश्चात राष्ट्रगान, भारतीय संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण के पश्चात राष्ट्रीय एकता, अखण्डता , धर्मनिरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द से ओतप्रोत उद्बोधन एवं विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जनपद में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत रूप से हर्षोउल्लास एवं गर्मजोशी के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये बताया कि प्रातः 5ः00 से पब्लिक एड्रैस सिस्टम पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जायेगा, प्रातः 07 बजे एक प्रभात फेरी का आयोजन होगा जो कि डीएम आवास के सामने घण्टाघर पार्क से कठपुला रसलगंज होते हुये गॉधी पार्क तक जायेगी। प्रातः 8ः30 बजे समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संकल्प कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रातः 9ः00 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, अग्निशमन गाडियां भाग लेंगी। प्रातः 10 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि इस अवसर पर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों के साथ ही बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में अवगत कराएं ताकि उन महान लोगों की जीवनी सुनकर बच्चे प्रोत्साहित हो सकें और चरित्रवान बन अच्छे नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य निभाएं।

प्रातः 11 बजे जिला कारागार में राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा मध्यान्ह 12 बजे सेवाभवन में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं गोष्ठी होगी, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की वाद-विवाद प्रतियोगितायें आयोजित होंगी एवं मलखान सिंह, दीनदयाल, मोहन लाल गौतम चिकित्सालयों में समस्त मरीजों को फल तथा मिष्ठान वितरित किया जायेगा। अपरान्ह 2 बजे एक मार्च पास्ट कार्यक्रम को आयोजन होगा जो कि नौरंगीलाल इंटर कॉलेज से रसलगंज बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मामूभांजा, गॉधीपार्क व जीटी रोड होते हुये नौरंगीलाल कौलेज पर समाप्ति होगी जिसमें पुलिस, पीएसी, एनसीसी, अग्निशमन व स्काउट की गाडियां सम्मिलित होंगी। जिलाधिकारी ने कहा की सरकार की मंशा है कि 24 जनवरी से 26 जनवरी तक सभी सरकारी भवनों को विद्युत रोशनी से जगमग किया जाए। उन्होंने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं को जागरूक करें और जो इलेक्शन के प्रति उदासीन हो गए हैं वह अपनी उदासीनता छोड़ कर सचेत हो जाए और अपने कार्य में पूर्ण निष्ठा के साथ जुड़ जाए।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!