अलीगढ़

महिलाओं के इलाज और परामर्श की सुविधा प्रभावित नहीं

अस्पताल में वैकल्पिक उपचार जारी

अलीगढ़: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पं० दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय डॉ0 महेंद्र कुमार माथुर ने बताया है कि चिकित्सालय में “सम्पूर्णा क्लीनिक” पूर्व से संचालित थी, जिसमें सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ० संगीता मोटवानी को 19 मई 2023 को तैनात किया गया था। हालांकि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्राप्त उच्च स्तरीय निर्देशों एवं बजट उपलब्ध न होने के कारण सम्पूर्णा कार्यक्रम की सेवाओं को 6 मार्च 2026 के निर्देशों के अनुपालन में तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया। इस संबंध में संबंधित चिकित्सक को भी विधिवत सूचित कर दिया गया था। डॉ0 माथुर ने कहा है कि क्लीनिक के संचालन पर रोक लगने के बावजूद अस्पताल में आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं के उपचार और परामर्श की व्यवस्था पूरी तरह जारी है। स्त्री रोग विशेषज्ञों के माध्यम से आवश्यक चिकित्सा सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे किसी भी मरीज को असुविधा न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखना चिकित्सालय की प्राथमिकता है और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!