सीएम ग्रिड दोदपुर चौराहे से मेडिकल तक वर्ल्ड क्लास सड़क निर्माण का हुआ शुभारंभ
₹21.58 करोड़ की लागत से मेडिकल रोड का होगा आधुनिक कायाकल्प

महापौर एवं नगर आयुक्त ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास-मरीजों, तीमारदारों व नागरिकों को सुरक्षित सुगम एवं आवागमन की मिलेगी सौगातसीएम-ग्रिड योजना के तहत मेडिकल कॉलेज तक विकसित होगी विश्वस्तरीय सड़क, नागरिकों को मिलेंगी आधुनिक शहरी सुविधाएं माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम अर्बन (सी.एम. ग्रिड्स) योजनान्तर्गत शहर की प्रमुख मेडिकल रोड के व्यापक पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ गुरुवार सायं भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के साथ किया गया।भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से पार्षद मोहम्मद खां अनिल सेंगर योगेश सिंघल दीपक चौधरी विपिन चंचल वाल्मीकि विनोद कुमार भूपेंद्र सिंह मोहम्मद आदिल मोहम्मद जावेद के साथ स्वागत व सम्मान के साथ महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया।♦️परियोजना एक नज़र में♦️नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप सी.एम. ग्रिड्स योजनांतर्गत वार्ड 75 एवं 81 में दोदपुर चौराहे से मेडिकल कॉलेज तक लगभग 1.150 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण, फुटपाथ निर्माण, नाला निर्माण के साथ साथ यूटिलिटी ओवर हेड विद्युत लाइन शिफ्टिंग, सौंदर्यीकरण लगभग ₹2158.70 लाख (₹21.58 करोड़) की लागत से कराया जाएगा।नगर आयुक्त ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के रामघाट रोड व दोदपुर रोड को सीधे जे. एन. मेडिकल रोड को जोड़ने वाली इस सड़क को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य किया जाएगा और अगले 8 से 9 महीने में इसके सभी निर्माण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
♦️तकनीकी जानकारी♦️नगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत सड़क का सौंदर्यीकरण, ओवर हेड विद्युत लाइन शिफ्टिंग, व्यवस्थित फुटपाथ निर्माण, सीवर एवं पेयजल लाइन की व्यवस्था, आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटों की स्थापना तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। परियोजना का कार्य 16 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर अप्रैल 2027 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। परियोजना का क्रियान्वयन नगर निगम अलीगढ़ द्वारा किया जाएगा, जबकि कार्यदायी एजेंसी URIDA (Urban Road Infrastructure Development Agency) होगी।नगर आयुक्त ने बताया कि संबंधित कार्यदायी संस्था एवं निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किया जाए ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर एवं सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
♦️मिलेगी एम्बुलेंस व तीमारदारों को बड़ी राहत♦️नगर आयुक्त ने बताया कि यह मार्ग जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क के चौड़ीकरण एवं आधुनिक विकास से मरीजों, तीमारदारों तथा आम नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। यह मार्ग सीएम ग्रिड्स की विभिन्न परियोजनाओं को आपस में जोड़ते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी बनाएगा।
♦️जलभराव से मिलेगी निज़ात♦️नगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना में वर्षा जल निकासी के लिए आधुनिक ड्रेनेज व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। साथ ही विद्युत लाइनों के भूमिगत होने से सुरक्षा बढ़ेगी, दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी तथा मार्ग का सौंदर्य भी बेहतर होगा।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नगर निगम का लक्ष्य है कि इस सड़क को भी वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त, उच्च गुणवत्ता वाली सड़क के रूप में विकसित किया जाए। रिकार्ड समय लगभग 9 माह में इसके निर्माण कार्य का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अलीगढ़ नगर में तीव्र गति से विकास हो रहा है मेडिकल रोड शहर की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यस्त सड़क है। इसके आधुनिक स्वरूप में विकसित होने से नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा, सुरक्षित आवागमन एवं उच्च गुणवत्ता की शहरी सुविधाएं प्राप्त होंगी।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से अलीगढ़ में चौमुखी विकास अपनी पूरी गति से हो रहा है मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने नगरीय विकास के लिए खुले मन से नगर विकास का बजट बढ़ाया जिसके फल स्वरुप सीएम ग्रिड की सौगात अलीगढ़ को मिल रही है सीएम ग्रिड के ज़रिए अलीगढ़ में विकास की नई परिभाषा लिखी जा रही है।



