लोकतंत्र में जैन समाज की सक्रिय भागीदारी: महासमिति के पदाधिकारियों ने किया मतदान
निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इस लोकतांत्रिक महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए

अलीगढ़, 23 अक्टूबर 2026। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इस लोकतांत्रिक महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए श्री दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजीव जैन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस अवसर पर उनके साथ श्री दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री मयंक जैन, प्रांतीय संयोजक श्री मुनेश जैन एवं अन्य सहयोगी साथी भी उपस्थित रहे और सभी ने अपने मत का प्रयोग किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजीव जैन ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि हमारा परम कर्तव्य भी है। प्रत्येक शिक्षित और जागरूक स्नातक मतदाता को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ताकि एक योग्य, शिक्षित और कर्मठ जनप्रतिनिधि विधान परिषद में पहुंच सके जो शिक्षकों, स्नातकों और समाज की समस्याओं को मजबूती से उठा सके।
उन्होंने सभी स्नातक मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भाग लेने की अपील की।



