अलीगढ़

जिले में एमएलसी निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

डीएम-एसएसपी ने कार्मिकों को सकुशल मतदान के लिए दी बधाई

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन मतदान के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहे।
दोनों अधिकारियों ने अकराबाद, छर्रा, पाली, इगलास, गोंडा, खैर, गभाना एवं अतरौली सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों और माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया।
डीएम-एसएसपी ने जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी मतदान एवं पुलिस कार्मिकों और निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को टीम भावना के साथ ही संपन्न कराया जा सका है इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!