
अलीगढ़ प्रभारी अधिकारी विस्फोटक एवं नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता ने आतिशबाजी दुकान निर्माण के सबंन्ध में आपत्तियां मांगी हैं। उन्होंने बताया है कि तहसील गभाना के ग्राम कसेरू में प्रस्तावित आतिशबाजी दुकान के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया के तहत आमजन से आपत्तियां मांगी गई हैं। प्रभारी अधिकारी विस्फोटक एवं नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता की ओर से जारी पत्र के अनुसार, मुस्कान शर्मा, प्रोपराइटर बाबा बर्फानी एजेंसी, 215 राधाकृष्ण, खुर्जा, जिला बुलंदशहर ने ग्राम कसेरू स्थित खसरा संख्या 1236 पर आतिशबाजी की दुकान के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया है। इस संबंध में मुख्य विस्फोटक नियंत्रक कार्यालय, संजय पैलेस, आगरा से आवेदन प्राप्त हुआ है। नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता ने कहा है कि प्रस्तावित दुकान के संबंध में किसी भी व्यक्ति या पक्ष को आपत्ति हो तो वह प्रकाशन की तिथि से एक माह के भीतर किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय अवधि के दौरान प्रभारी अधिकारी विस्फोटक एवं नगर मजिस्ट्रेट, अलीगढ़ के कार्यालय में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।



