अलीगढ़

मोदी सरकार के 12 वर्ष जनविश्वास, सुशासन और विकास के स्वर्णिम अध्याय -लक्ष्मी नारायण चौधरी

प्रबुद्धजन सम्मेलन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, विशेषज्ञों ने गिनाईं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

अलीगढ़ : केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की।मुख्य अतिथि मा0 मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत किया गया और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को धरातल पर उतारा गया। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, श्रम पेंशन योजना एवं आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों, श्रमिकों, गरीबों और जरूरतमंदों को सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।उन्होंने कहा कि आज गांवों तक शहरों जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं उत्तर प्रदेश जहां कभी खराब सड़कों और अव्यवस्था के लिए जाना जाता था, वहीं आज एक्सप्रेस-वे और बेहतर आधारभूत संरचना उसकी नई पहचान बन चुके हैं। कृषि उत्पादन, खरीद व्यवस्था, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की देन है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से अब तक 80 करोड़ जरूरतमंदों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है तथा भारत आज विश्व की प्रमुख शक्तियों में शामिल हो चुका है।   मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष जनविश्वास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। गांव-गांव तक सड़क, बेहतर परिवहन व्यवस्था और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा उत्पादों का निर्माण ही नहीं कर रहा, बल्कि अन्य देशों को निर्यात भी कर रहा है।मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति जनसहभागिता से ही संभव है उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में देश और प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलावों को समाज के प्रत्येक वर्ग ने महसूस किया है। प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. उमेश कुमारी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, जनजागरूकता और सामाजिक संवाद को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक के सहयोग से संभव है।वक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी क्षेत्र में विश्व स्तर परअपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है। वहीं हेमंत राजपूत ने कहा कि जनधन खाते, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण जैसी योजनाओं ने गरीब और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल सिंह ने कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों, मंत्रीगण, प्रबुद्धजनों एवं पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुकेश लोधी, कमल अग्रवाल, अंबिका चौधरी, चंद्रमणि कौशिक, हनुमंत राजपूत, हेमलता गुप्ता, प्रदीप सिंह चौधरी, रामसखी कठेरिया, कमल सिंह, शिवनारायण शर्मा, आशीष गौड़, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. चितरंजन, बीएसए आलोक कुमार सिंह, पीयूष दत्त शर्मा, सोनू चौधरी, संजय शर्मा, घमंडी सिंह यादव, राकेश सिंह, चन्द्रमणि कौशिक, संजय चौधरी, हरवीर सिंह, आशीष सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!