अलीगढ़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस 17 जून को अब विकास भवन में
किसान दिवस अब 17 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से विकास भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा।

अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में क्वार्सी फार्म परिसर स्थित किसान कल्याण केंद्र में 17 जून बुधवार को अपरान्ह 01 बजे से आयोजित होने वाले किसान दिवस अब 17 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से विकास भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। उप कृषि निदेशक चौधरी अरूण कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि किसान दिवस में तकनीकी सत्र के साथ ही किसान बन्धुओं की समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वह अपनी समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण के लिए नियत समय व स्थान पर किसान दिवस में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।



