अलीगढ़

कल्याण सिंह हैबिटेड सेंटर स्थित नियो जिम का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संचालक को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा

अलीगढ़: कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित नियो जिम का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिम की गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

मामला नगर निगम तक पहुंचने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिम संचालक को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई संचालक के जवाब और जांच के आधार पर की जाएगी।नगर आयुक्त एवं सीईओ प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि सार्वजनिक संस्थानों और स्मार्ट सिटी की संपत्तियों का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों और लीज की शर्तों के अनुरूप होना चाहिए. ऐसी किसी भी गतिविधि को गंभीरता से लिया जाएगा, जिससे कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर की छवि एवं प्रतिष्ठा प्रभावित होती हो. अब नियो फिटनेस की ओर से दिए जाने वाले स्पष्टीकरण पर प्रशासन की अगली कार्रवाई निर्भर करेगी.

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!