अलीगढ़

स्वीप अभियान के तहत अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक

प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने  रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया

अलीगढ़ 23 मार्च 2024 (सू0वि0) : सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में जनमानस को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने  रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। रैली में मेरा वोट मेरा अधिकार का नारा बुलंद कर अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावकों को शपथ भी दिलाई गई कि प्रत्येक मतदाता को अपना बहुमूल्य वोट देने के लिए बूथ तक आने के लिए आमन्त्रण दें, उन्हें उनके अधिकारों व दायित्वों का बोध कराया जाय कि लोकतंत्र के पर्व में वोट देना राष्ट्र हित का कार्य होता है और इससे स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था सुदृढ़ होती है।अध्यापिका सरोज वर्मा ने महिलाओं का आह्वान किया कि घर से निकलकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें। जिले में वोट प्रतिशत बढ़े, लोकतंत्र का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाय, जनता की सरकार, जनता के लिए स्वस्थ रूप से चुनी जाए, इसके लिए सभी ने अपना दृढ़ संकल्प लिया।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!