पराम्परागत, श्री रामलीला महोत्सव इस वर्ष दिनांक 16 सितम्बर 2025 दिन मंगलवार से 04 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार तक
श्री रामलीला भवन, अचल सरोवर, जी. टी. रोड, अलीगढ़ पर सायं 7.30 बजे से प्रतिदिन मनाया जायेगा।

पराम्परागत, श्री रामलीला महोत्सव इस वर्ष दिनांक 16 सितम्बर 2025 दिन मंगलवार से 04 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार तक श्री रामलीला भवन, अचल सरोवर, जी. टी. रोड, अलीगढ़ पर सायं 7.30 बजे से प्रतिदिन मनाया जायेगा।श्री राम बरात दिनांक 19 सितम्बर 2025 दिन शुक्रवार को सायं 6 बजे से टीकाराम मन्दिर, सेन्टर पॉइन्ट से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जनकपुरी श्री रामलीला मवन पर पहुँचेगी।श्री सरयुपार लीला दिनांक 21 सितम्बर 2025 दिन रविवार को सायं 6 बजे अचल तालाब पर रोशनी एवं आतिशबाजी की जायेगी।श्री काली जी की सवारी दिनांक 24 सितम्बर 2025 दिन बुधवार को सायं 7 बजे रामलीला भवन से चालू होकर रामलीला भवन पर पहुँचेगी।श्री हनुमान जी की सवारी दिनांक 27 सितम्बर 2025 दिन शनिवार सायं 7 बजे बड़ा हनुमान मन्दिर, महावीरगंज से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री रामलीला भवन पर पहुँचेगी।श्री रामचन्द्र जी महाराज की सवारी (दशहरा मेला) दिनांक 02 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को श्री रामलीला भवन से दोपहर बजे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई प्रदर्शनी मैदान सायं 6 बजे पहुँचेगी। श्री काली जी की झाँकी मामूमांजा, जिन्दल रोड से शोभायात्रा में शामिल होगी। रावण दहन लीला प्रदर्शनी स्थल, अलीगढ़ पर सायं 6.30 बजे सम्पन्न होगी तथा वापिसी में सिंहासन जी. टी. रोड होता हुआ रामलीला भवन पहुँचेगा।श्री रामचन्द्र जी महाराज का प्रजा अवलोकन (शहर गश्त) कार्यक्रम दिनांक 4 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को सायं 6.30 बजे से रामलीला भवन से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न बाजारों में होता हुआ रात्रि को रामलीला भवन पर समाप्त होगा।विशेष नोट : 16 सितम्बर 2025 को गणेश पूजन प्रमुख उद्योगपति श्री धनजीत वाडरा के द्वारा सम्पन्न होगा। 21 सितम्बर 2025 को सरयू पाल लीला महापौर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा जी द्वारा सम्पन्न होगी। 2 अक्टूबर 2025 को रावण दहन लीला प्रदर्शनी मैदान में शहर के कमिश्नर महोदया, जिलाधिकारी महोदय, आई. जी. महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया जाएगा। 4 अक्टूबर 2025 को राजतिलक एवं पुरुस्कार वितरण शहर के प्रमुख बिल्डर श्री प्रवीण मंगला (ओजोन सिटी) के द्वारा किया जाएगा। इस बार विशेष रूप से रावण, कुम्बकरण एवं मेधनाथ के पुतले विशेष आर्कषक के रूप में होगें। सभी शोभायात्राओं में विभिन्न शहरों से वेन्ड और झाकियां शोभायात्रा को शोभित करेंगी। रामलीला भवन को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरा द्वारा कवर किया जायेगा। प्रशासन एवं नगर निगम का पूर्ण रूप से रामलीला महोत्सव के लिए सहयोग मिल रहा है।प्रेस वार्ता में विमल अग्रवाल अध्यक्ष, अरविन्द अग्रवाल सचिव, संयोजक अन्नू बीड़ी, रिषम गर्ग, विक्रान्त गर्ग, संयम पाराशर, आकाश अग्रवाल, राजेश गर्ग, गुंजीत वाष्र्णेय, जुर्जन गोविल, शैलेन्द्र अग्रवाल, भव्य अग्रवाल, सी.बी कंटर्स, प्रदीप भारद्वाज एवं समस्त रामलीला महोत्सव समिति सदस्य उपस्थित रहे।



