अलीगढ़

भूख हड़ताल को समर्थन देने के लिए राष्ट्रीय किसान यूनियन को छोड़कर दर्जनो किसानो ने भाकियू सुनील का थामा दामन

अलीगढ के गांव चिलकौरा मे सरकारी चारागाह व मरघट और दीगर बंजर की जमीन को भूमाफियाओ से कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन सुनील का अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल

अलीगढ के गांव चिलकौरा मे सरकारी चारागाह व मरघट और दीगर बंजर की जमीन को भूमाफियाओ से कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन सुनील का अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल कमिश्नरी कार्यालय पर लगातार जारी है। भाकियू सुनील की भूख हड़ताल को समर्थन देने के लिए राष्ट्रीय किसान यूनियन के दर्जनो पदाधिकारियो ने भारतीय किसान यूनियन सुनील का दामन थामा।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने दूसरे संगठन को छोड़कर आए सभी पदाधिकारियो का माला पहनाकर स्वागत

किया व संगठन प्रमाण पत्र देकर उनको संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन सुनील एक ऐसा संगठन बिल्कुल अराजनैतिक संगठन जो किसानो व पीडितो की समस्याओ को समय समय पर उठाता रहता है।उसी का परिणाम है कि दूसरे किसान संगठन को छोड़कर आज लोग हमारे संगठन से लगातार जुड रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि युवा जिलाध्यक्ष कौशल बघेल को भूख हड़ताल पर बैठे हुए आज चार दिन हो चुके है और प्रशासन के कान पर जूं तक नही रेंग रही है। एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूमाफियाओ पर लगातार कार्रवाई कर रहे है मगर अलीगढ का जिला प्रशासन भूमाफियाओ से सांठ गांठ कर मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने का काम कर रहा। महिला मोर्चा से राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवती सिंह ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन भूमाफियाओ से सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त नही करा लेता तब तक यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। अगर जरूरत पडी तो भारतीय किसान यूनियन सुनील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए लखनऊ भी कूच करेगा मगर सरकारी संपत्ति को भूमाफियाओ से कब्जा मुक्त कराकर ही रहेगा। इस मौके पर करने पर उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष सतीश यादव प्रदेश युवा सचिव सनोज यादव प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह प्रदेश सचिव विनोद चौधरी प्रदेश सचिव किशन सिंह अमर सिंह नाहर सिंह बघेल रामवीर सिंह केसरी सिंह लक्ष्मी देवी मीना देवी पूनम देवी गुड्डी देवी माता शक्ति एवं किसान ग्रामीण मौजूद रहे।
सुनील चौधरी

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!