अलीगढ़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग
प्रदर्शन थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के बाहर किया

अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और चुनाव आयोग तथा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे।
यहां उन्होंने चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय के बाहर भाजपा के खिलाफ विभिन्न नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी गई।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाई। यह प्रदर्शन थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के बाहर किया गया।



