अलीगढ़

केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा का अलीगढ़ भ्रमण, सामाजिक सेवा कार्यक्रम में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ठाकुर जयवीर सिंह द्वारा आयोजित “नर सेवा ही नारायण सेवा” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे

अलीगढ़ : भारत सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माननीय राज्यमंत्री श्री बी.एल. वर्मा 15 जनवरी को अलीगढ़ के भ्रमण पर रहेंगे।प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मा0 मंत्री जी प्रातः 09ः45 बजे नई दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा दोपहर 12ः15 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे। अलीगढ़ में मा0 मंत्री जी का आगमन छेरत स्थित द प्रिंस पैलेस, अनुपशहर रोड पर होगा, जहां वह बरौली विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ठाकुर जयवीर सिंह द्वारा आयोजित “नर सेवा ही नारायण सेवा” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम उपरांत मा0 मंत्री श्री बी.एल. वर्मा अपराह्न 01ः30 बजे अलीगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा बुलंदशहर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!