अलीगढ़

वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले तीन पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए 211 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए

-मा0 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश श्री जयवीर सिंह

अलीगढ़ : जनपद के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 211 लाख रूपये की तीन नवीन पर्यटन परियोजनाएं स्वीकृत की गयी है। इस धनराशि से प्राचीन स्थलों एवं मंदिरों में पर्यटन विकास कार्य कराए जाएंगे।
यह जानकारी प्रदेश के मा0 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ की खैर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जलालपुर में स्थित हनुमानगढ़ कुटी आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 86.39 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 64 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार इग्लास में स्थित प्राचीन शिव मंदिर बरखंडी आश्रम गोरई के पर्यटन विकास के लिए 72.26 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति के सापेक्ष 54 लाख रूपये की धनराशि जारी की गयी है। इसके अलावा बरौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुमेर दरियापुर में सुप्रसिद्ध प्राचीन चामुंडा माता मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 123.92 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति के सापेक्ष 93 लाख रूपये की धनराशि जारी की गई है।
मा0 पर्यटन मंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं के कार्य के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट डवलपमेंट टूरिज्म कारपोरेशन को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए है कि सभी कार्यों समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ कराया जाए।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!